नवी मुंबई महानगरपालिका ने गैर-पेयजल उपयोग के लिए 100 पारंपरिक कुओं को फिर से चालू किया
नवी मुंबई महानगरपालिका ने गैर-पेयजल उपयोग के लिए 100 पारंपरिक कुओं को फिर से चालू किया
ठाणे, 17 जून (भाषा) नवी मुंबई को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले मोरबे बांध में जलस्तर चिंताजनक स्थिति तक गिरने के बाद स्थानीय नगर निकाय ने शहर भर में पीने के अलावा अन्य उपयोग के लिए 100 पारंपरिक खुले कुओं को फिर से चालू करने की आपातकालीन योजना शुरू की है।
नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मोरबे बांध का जलस्तर गिरकर चिंताजनक स्थिति यानी 12.73 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
‘अल नीनो’ प्रभाव के कारण मानसून की धीमी प्रगति की वजह से महानगरपालिका को पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
जलाशय के घटते जलस्तर को देखते हुए महानगर पालिका आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने जल आपूर्ति विभाग को प्राकृतिक रूप से जमा भूजल स्रोतों का उपयोग करने के लिए पारंपरिक खुले कुओं का तुरंत सर्वेक्षण करने, उनसे गाद निकालने और उन्हें पुनः उपयोग में लाने के निर्देश दिए हैं।
भाषा सुमित माधव
माधव

Facebook


