IDBI Bank Share Price: IDBI बैंक शेयर बना सुपरस्टार! सिर्फ 4 दिन में 27% की ताबड़तोड़ रैली, छोटे निवेशक से लेकर बड़े खिलाड़ी तक हो गए मालामाल!

IDBI Bank Share Price: IDBI बैंक के शेयर में लगातार चौथे दिन तेजी दिखी और चार दिनों में करीब 27% उछल गया है। सरकार के निजीकरण की चर्चा फिर तेज होने से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। यही उम्मीदें बाजार में खरीदारी का माहौल बना रही हैं। (NSE: IDBI, BSE: 500116)

IDBI Bank Share Price: IDBI बैंक शेयर बना सुपरस्टार! सिर्फ 4 दिन में 27% की ताबड़तोड़ रैली, छोटे निवेशक से लेकर बड़े खिलाड़ी तक हो गए मालामाल!

(IDBI Bank Share Price/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 17, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: June 17, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IDBI बैंक के शेयर में 4 दिनों में करीब 27% की जोरदार रैली
  • बुधवार को शेयर में लगभग 18% की इंट्राडे तेजी
  • निजीकरण की चर्चाओं से बाजार में बढ़ा सकारात्मक सेंटीमेंट

नई दिल्ली: IDBI Bank Share Price: सरकारी स्वामित्व वाले IDBI बैंक के शेयर में पिछले कुछ दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज बुधवार को शेयर करीब 18% तक उछलकर 91 रुपये के आसपास पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन था जब इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिर्फ चार दिनों में शेयर करीब 27% तक चढ़ चुका है। जिससे निवेशकों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण बैंक के निजीकरण को लेकर फिर से बढ़ी उम्मीदों को माना जा रहा है। सरकार और LIC की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पहले से चल रही है। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने की चर्चा तेज हो गई हैं। बाजार को लग रहा है कि अगर यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो बैंक की स्थिति और मूल्यांकन में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसी उम्मीद ने खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

मजबूत नतीजे और बेहतर बैंकिंग प्रदर्शन

IDBI बैंक के हालिया तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। जिससे इसकी आय क्षमता मजबूत हुई है। हालांकि, शुद्ध मुनाफे में हल्की गिरावट रही लेकिन कुल मिलाकर बैंक के संचालन में सुधार के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। ग्रॉस और नेट एनपीए दोनों में कमी आई है। जिसका मतलब है कि बैंक खराब लोन को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर रहा है। यह किसी भी बैंक के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।

निजीकरण प्रक्रिया और नियमों की भूमिका

अगर सरकार निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है तो इसमें कई नियामक मंजूरियों की जरूरत होगी। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) और अन्य संस्थाओं की अनुमति शामिल होगी। साथ ही नए खरीदार को ओपन ऑफर प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसलिए यह प्रक्रिया तुरंत पूरा होना आसान नहीं है और इसमें समय लग सकता है।

IDBI Bank Ltd – शेयर विवरण (17 जून)

विवरण मान
कंपनी नाम IDBI Bank Ltd
एक्सचेंज NSE: IDBI
वर्तमान मूल्य ₹ 91.16
आज का बदलाव +₹14.01 (+18.16%)
समय 17 जून, 3:08 PM IST
15:08 PM मूल्य ₹ 91.16
ओपन (Open) ₹ 77.39
दिन का उच्चतम (High) ₹ 92.25
दिन का न्यूनतम (Low) ₹ 77.32
मार्केट कैप ₹98.03 हजार करोड़
P/E Ratio 10.64
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 118.38
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 61.01
डिविडेंड यील्ड 2.30%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.52

निवेशकों के लिए मिला-जुला संकेत

हालिया तेजी के बावजूद यह ध्यान देने वाली बात है कि 2026 की शुरुआत से अब तक IDBI बैंक का शेयर अभी भी पूरे साल में नकारात्मक रिटर्न में रहा है। हालांकि, निजीकरण की उम्मीद, बेहतर नतीजे और एसेट क्वालिटी में सुधार ने इसमें नई जान डाल दी है। आने वाले समय में सरकार के फैसलों और निजीकरण की दिशा पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।