Uttarakhand NEET Students Suicide: एक और NEET अभ्यर्थी ने उठाया आत्मघाती कदम.. 12वीं में 96.7 प्रतिशत अंक लाने वाले रिया ने फांसी लगाकर दी जान, बहुत देर तक नहीं खोला दरवाजा तो..

Uttarakhand NEET Students Suicide News: देहरादून में नीट अभ्यर्थी रिया ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में पढ़ाई का तनाव और निराशा का जिक्र।

Uttarakhand NEET Students Suicide: एक और NEET अभ्यर्थी ने उठाया आत्मघाती कदम.. 12वीं में 96.7 प्रतिशत अंक लाने वाले रिया ने फांसी लगाकर दी जान, बहुत देर तक नहीं खोला दरवाजा तो..

Uttarakhand NEET Students Suicide News || Image- Symbolic File

Modified Date: June 17, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: June 17, 2026 3:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देहरादून की नीट अभ्यर्थी रिया ने घर में आत्महत्या की।
  • सुसाइड नोट में माता-पिता के लिए प्यार और माफी लिखी।
  • नीट पुनर्परीक्षा के तनाव में होने की बात सामने आई।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद घटना सामने आई है। चंद्रबनी इलाके में रहने वाली 23 साल की NEET छात्रा रिया ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। रिया पढ़ाई में बेहद होनहार थी। (Uttarakhand NEET Students Suicide News) उसने कक्षा 12वीं में 96.7 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और बाद में कॉलेज में भी टॉपर रही थी। वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय मिली जब रिया की मां उसे नाश्ते के लिए बुलाने गईं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार को चिंता हुई। अंदर दाखिल होने पर रिया फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुसाइड नोट बरामद, माँगी मम्मी-पापा से माफी

मामले की जानकारी देते हुए सर्किल ऑफिसर (सीओ) सदर अंकित कंडारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मौके से एक छोटा सा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में रिया ने अपने माता-पिता के लिए “मॉम एंड डैड, आई लव यू” और “आई एम सॉरी” जैसे शब्द लिखे थे। इसके अलावा उसने अपनी पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने को लेकर निराशा और दुख भी व्यक्त किया था। पुलिस के मुताबिक, रिया हाल ही में NEET परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में थी। बताया जा रहा है कि वह NEET की फिर से होने वाली परीक्षा को लेकर भी चिंतित थी। हालांकि पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सुसाइड से पहले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुई थे रिया

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि रिया अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि वह डिप्रेशन में थी। परिवार के अनुसार, घटना से एक रात पहले वह अपने माता-पिता के साथ एक धार्मिक जागरण में भी शामिल हुई थी। (Uttarakhand NEET Students Suicide News) उसके व्यवहार में कोई असामान्य बात नहीं दिखी थी। पुलिस का कहना है कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी, इसलिए सुबह देर से उठना उसकी सामान्य दिनचर्या का हिस्सा था। परिवार ने भी बताया कि उन्होंने कभी उसके अंदर ऐसी मानसिक परेशानी या निराशा नहीं देखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिया की मौत से परिवार, पड़ोस और जान-पहचान के लोगों में शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई

अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे

जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा

बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये

भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown