राकांपा नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत दो नवबर तक बढ़ाई

राकांपा नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत दो नवबर तक बढ़ाई

राकांपा नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत दो नवबर तक बढ़ाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 19, 2022 11:28 pm IST

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) मुंबई की एक विशेष अदालत ने धन शोधन के एक कथित मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत बुधवार को दो नवंबर तक के लिए बढ़ा दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके मलिक को 23 फरवरी को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

ईडी ने विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष एक अर्जी दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि एक चिकित्सकीय बोर्ड मलिक के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाए।

अदालत ने कहा कि वह दो नवंबर को इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

मई में अदालत ने मलिक को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत देने से इनकार करते हुए चिकित्सा उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की अनुमति दे दी थी।

भाषा पारुल गोला

गोला


लेखक के बारे में