एक्सप्रेसवे पर एक वाहन ने राकांपा नेता सुले की कार को टक्कर मारी

Ads

एक्सप्रेसवे पर एक वाहन ने राकांपा नेता सुले की कार को टक्कर मारी

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 11:32 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 11:32 PM IST

मुंबई, नौ मई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शनिवार को बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, लेकिन वह और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज पुणे से मुंबई आते समय मुझे राजमार्ग पर एक भयावह अनुभव हुआ जब लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुजरात के पंजीकरण नंबर वाले एक वाहन के चालक ने मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी।’’

बारामती से सांसद ने कहा, ‘‘शुक्र है, सभी सुरक्षित हैं।’’

सुले ने कहा कि यह घटना सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सीट बेल्ट पहनें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं ताकि राजमार्ग सभी के लिए सुरक्षित रहें।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष