ठाणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अस्थि कलश सोमवार को ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यालय में लाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
अजित पवार के करीबी राकांपा नेता आनंद परांजपे इस मौके पर भावुक हो गए और रो पड़े।
राकांपा, राकांपा (शप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उमड़ पड़े।
पुणे जिले में 28 जनवरी को एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।
भाषा
राजकुमार नेत्रपाल
नेत्रपाल