राजग की जीत मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक : नायडू
राजग की जीत मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक : नायडू
अमरावती, चार मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि कुछ राज्यों के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को आज मिल रही जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनके ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में जनता के निरंतर व बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
अपराह्न एक बजे तक के रुझान के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा 187 सीट पर आगे है और असम में भी कुछ इसी तरह की बढ़त उसे मिल रही है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजग की आज की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकसित भारत के दृष्टिकोण में जनता के निरंतर व बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिणाम से विकसित भारत की यात्रा को और बल मिला है।
नायडू ने कहा कि विकास के प्रति राजग की अटूट प्रतिबद्धता पर जनता का विश्वास और समर्थन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजग के सभी विजयी उम्मीदवारों, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।’’
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


