मुंबई में कोविड के नये मामलों में कमी आयी, संक्रमण से 12 लोगों की मौत

Ads

मुंबई में कोविड के नये मामलों में कमी आयी, संक्रमण से 12 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 21, 2022 / 09:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,008 नये मामले आए हैं जो पिछले दिन के मुकाबले 700 कम हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है। बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी तक कुल 10,28,715 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 16,512 लोगों की मौत हुई है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब मुंबई में कोविड के मामलों में गिरावट आयी है।

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर में कोविड के 5,708 नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई थी।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार