कोल्हापुर सीट पर दावा करने का औचित्य ही नहीं: संभाजी राजे छत्रपति

Ads

कोल्हापुर सीट पर दावा करने का औचित्य ही नहीं: संभाजी राजे छत्रपति

  •  
  • Publish Date - March 7, 2024 / 12:58 AM IST,
    Updated On - March 7, 2024 / 12:58 AM IST

पुणे, छह मार्च (भाषा) राज्यसभा के पूर्व सदस्य संभाजी राजे छत्रपति ने बुधवार को कहा कि उनके पिता छत्रपति शाहू महाराज के कोल्हापुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है, इसलिए इस सीट से उनके दावा करने का औचित्य ही नहीं है।

ऐसी अटकलें हैं कि 17वीं सदी के प्रतिष्ठित शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शाहू महाराज कोल्हापुर से विपक्षी महा विकास अघाडी के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा, “यह पुष्टि हो गई थी कि मैं कोल्हापुर या नासिक निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, लेकिन जब यह निर्णय लिया गया कि मेरे पिता छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर से चुनाव लड़ेंगे… तो यह लोगों की इच्छा है और इस परिदृश्य में मेरे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।”

संभाजी राजे ने कहा, अगर उनके पिता को टिकट मिलता है, तो उनका पूरा प्रयास कोल्हापुर में शाहू महाराज की जीत सुनिश्चित करने पर होगा।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर