कोई भी राजनीतिक दल मतदाता सूची में बदलाव नहीं कर सकता : महाराष्ट्र चुनाव आयोग
कोई भी राजनीतिक दल मतदाता सूची में बदलाव नहीं कर सकता : महाराष्ट्र चुनाव आयोग
मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि कोई भी राजनीतिक दल मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं कर सकता और मतदाता सूचियों में सुधार तथा अद्यतन का कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है।
राज्य चुनाव आयोग ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में जारी किया है जब शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि विभिन्न पतों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नकली नाम हैं।
विपक्ष ने ग्रामीण और शहरी निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में ‘‘सुधार’’ और ‘‘विसंगतियों’’ को दूर करने का आह्वान किया है, जो प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 तक पूरी होनी है।
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अद्यतन मतदाता सूचियां एक जुलाई, 2025 तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सूची का उपयोग करके तैयार की गईं।
इन सूचियों को वार्डों में विभाजित करके सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे दावों और सुधारों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। नागरिक निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से ऑफलाइन या ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां या सुधार दर्ज करा सकते हैं।
भाषा रवि कांत नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: कोई भी राजनीतिक दल मतदाता सूची में बदलाव नहीं कर सकता : महाराष्ट्र चुनाव आयोग
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pmफडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया
01 Oct 2026 | 2:03 pmराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम
01 Oct 2026 | 1:40 pmबहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pmहर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 12:42 pmपायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर
01 Oct 2026 | 12:15 pmहर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 11:33 amशिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप
01 Oct 2026 | 10:24 am