BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:33 amModified: 01 Oct 2026 | 11:33 am

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से मुकाबला कर और यात्रियों की जान बचाकर सुर्खियों में आए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार बचपन से ही बेहद सूझबूझ वाले और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने वाले व्यक्ति थे। मच्छार के बचपन के मित्र प्रतीक गांधी ने यह बात कही।

गांधी मुंबई में उसी इमारत में रहते हैं जहां पायलट का परिवार रहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बचपन से ही बेहद शांत और संयमित था। हमारी हाउसिंग सोसाइटी में वह सबसे ‘सुलझा हुआ’ बच्चा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने पहली बार खबर सुनी तो हम सभी हैरान रह गए। हमें एहसास ही नहीं हुआ कि वह हमारा स्मित है। अब हमें पता चला है कि उसका ऑपरेशन हुआ है और उसकी हालत ठीक है।’’

गांधी ने कहा, ‘‘हमने उसके परिवार से कोई और खबर नहीं सुनी है। वे यहां नहीं हैं। सभी लोग दुबई में रह रहे हैं।’’ उन्होंने बचपन में अपने पड़ोसी स्मित के साथ क्रिकेट खेलने की याद भी साझा की।

बुधवार रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘सच्चा नायक’’ बताया।

उन्होंने कहा कि घायल होने के बावजूद मच्छार ने जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोकने में कामयाबी हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनकी सराहना की और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और बड़ी त्रासदी टाली।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

People also search for:Maharashtra Pilot Mitra
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›