ठाणे जिले में निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे जिले में निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे जिले में निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: October 27, 2023 / 06:19 pm IST
Published Date: October 27, 2023 6:19 pm IST

ठाणे, 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने फलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर मुंब्रा इलाके में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड विधान की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में 16 आरोपियों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर और नारे लगाए और आयुक्तालय में लागू निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन का वीडियो बनाने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में