BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

न्यूजीलैंड भेजी जा रही तीन कूरियर खेपों से पांच करोड़ रु की एफेड्रिन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूजीलैंड भेजी जा रही तीन कूरियर खेपों से पांच करोड़ रु की एफेड्रिन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूजीलैंड भेजी जा रही तीन कूरियर खेपों से पांच करोड़ रु की एफेड्रिन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bhasha
Published: 26 Jul 2026 | 4:48 pmModified: 26 Jul 2026 | 4:48 pm

मुंबई, 26 जुलाई (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए न्यूजीलैंड भेजे जा रहे तीन कूरियर खेपों में छिपाकर रखी गई एफेड्रिन जब्त की है और इस सिलसिले में चेन्नई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जब्त एफेड्रिन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने 21 जुलाई को दो कूरियर और 25 जुलाई को एक अन्य कूरियर जब्त किया। ये कूरियर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बुक किए गए थे और इन्हें कथित तौर पर न्यूजीलैंड भेजा जाना था।

एनसीबी ने बताया कि पहले दो कूरियर की जांच के दौरान फर्श की चटाइयों और कपड़े के बंडलों की परतों के बीच छिपाकर रखी गई सात किलोग्राम एफेड्रिन बरामद की गई। इसके साथ लगाए गए कूरियर दस्तावेज भी फर्जी पाए गए।

जांच के दौरान एनसीबी के अधिकारी चेन्नई के ट्रिप्लिकेन इलाके पहुंचे, जहां उन्होंने 23 जुलाई को एस. हमीद नामक व्यक्ति को पकड़ा। ब्यूरो ने बताया कि उसके ठिकाने की तलाशी में पैकिंग सामग्री, डिजिटल वजन मशीन, 'हीट-सीलिंग मशीन', 'प्लास्टिक बैग', फर्जी पहचान पत्र, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

एनसीबी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हमीद से मिली जानकारी के आधार पर 25 जुलाई को महाराष्ट्र के कल्याण में एक अन्य कूरियर को रोका गया। उसमें बिस्तर की चादरों और फोटो फ्रेम की परतों के बीच छिपाकर रखी गई 3.99 किलोग्राम एफेड्रिन बरामद हुई।

एनसीबी के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 10.99 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

ब्यूरो ने बताया कि जांच में पता चला कि यह तस्करी नेटवर्क चेन्नई से संचालित हो रहा था और अंतरराष्ट्रीय कूरियर खेप भेजने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था।

उसने बताया कि पहचान से बचने के लिए गिरोह के सदस्य पार्सल भेजने के लिए मुंबई और पुणे समेत विभिन्न शहरों में जाते थे।

अधिकारियों ने बताया कि एफेड्रिन के स्रोत का पता लगाने और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

एफेड्रिन का उपयोग अक्सर अवैध रूप से मेथामफेटामाइन बनाने में किया जाता है।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: न्यूजीलैंड भेजी जा रही तीन कूरियर खेपों से पांच करोड़ रु की एफेड्रिन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm