पिंपरी-चिंचवाड़ के राकांपा प्रमुख ने पार्टी छोड़ी

Ads

पिंपरी-चिंचवाड़ के राकांपा प्रमुख ने पार्टी छोड़ी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 02:53 PM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 02:53 PM IST

पुणे, 17 जुलाई (भाषा) अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को झटका देते हुए उसकी पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजित गव्हाणे ने पार्टी छोड़ दी।

पुणे शहर के निकट स्थित इस कस्बे को दो पूर्व पार्षदों ने भी उनके साथ ही पार्टी छोड़ दी।

गव्हाणे और पूर्व पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना त्यागपत्र सौंपा।

गव्हाणे ने बुधवार को कहा, ‘‘हम शरद पवार का आशीर्वाद लेंगे।’’

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत