हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना पर काम चल रहा है: न्यासी

हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना पर काम चल रहा है: न्यासी

हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना पर काम चल रहा है: न्यासी
Modified Date: March 8, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: March 8, 2026 9:54 pm IST

मुंबई, आठ मार्च (भाषा) मुंबई तट के पास स्थित प्रतिष्ठित हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा गया है। न्यासी सुहैल खंडवानी ने रविवार को यह जानकारी दी।

खंडवानी ने कहा कि वर्ली तट से लगभग 500 मीटर दूर एक छोटे से द्वीप पर स्थित 15वीं शताब्दी के सूफी संत पीर हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं।

हाजी अली दरगाह और माहिम मखदूम शाह बाबा दरगाह के न्यासी खंडवानी ने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में इसका बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और यह आस्था, समावेशिता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। इस छोटे से द्वीप पर अब दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। हमने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति के लिए प्रस्ताव सौंपा है।’’

उन्होंने कहा कि दरगाह के पास फहराया जाने वाला यह ध्वज देशभक्ति, एकता और राष्ट्र की साझा पहचान के प्रतीक के रूप में परिकल्पित है।

भाष शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में