मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया
Modified Date: December 11, 2022 / 12:34 pm IST
Published Date: December 11, 2022 12:34 pm IST

नागपुर, 11 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया।

ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम यहां नागपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मोदी ने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी। इन दोनों स्टेशन के पुनर्विकास पर क्रमश: 590 व 360 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उन्होंने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड़ खंड को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं को क्रमश: करीब 110 करोड़ रुपये व 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

भाषा नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में