पुलिसकर्मी ने झील में छलांग लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को बचाया

Ads

पुलिसकर्मी ने झील में छलांग लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को बचाया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 09:10 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 09:10 PM IST

ठाणे, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक पुलिकर्मी ने झील में छलांग लगाकार 35 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कलांबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला दोपहर में रोडपाली गणपति विसर्जन झील में कूद गई। इस घटना की सूचना किसी ने नियंत्रण कक्ष को दी जिसके बाद यह संदेश बीट मार्शल की एक टीम को भेजा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘कांस्टेबल आकाश वानखेड़े और सागर माली तीन मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। माली झील में कूद गए और अनीता नंदे नाम की महिला को बचाया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। हमें बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।’

भाषा राखी संतोष

संतोष