Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: सावधान! छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

Ads

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में IMD ने अगले 24 घंटे गरज-चमक, तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 08:50 AM IST

Chhattisgarh Me Aaj Ka MausamPhoto Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे गरज-चमक, तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है
  • दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मानसून (CG Monsoon News) ने दस्तक दे दी है। जिसे बाद अब प्रदेश में बारिश का दौरा शुरू हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। IMD ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बात करें राजधानी रायपुर (Raipur Weather Today) की तो यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बता दें कि कल प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है।

IMD ने अगले 24 घंटे राज्य (Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam) में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

क्या छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है?

हाँ, लंबे इंतजार के बाद मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है और कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग ने किस तरह का अलर्ट जारी किया है?

IMD ने अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी जारी की है।

रायपुर में मौसम कैसा रहेगा?

रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सबसे ज्यादा बारिश कहाँ दर्ज की गई?

दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र में 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

खराब मौसम के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।