Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप से डोली धरती, 10 हजार से ज्यादा की मौत, देखते ही देखते मच गई भीषण अफरा-तफरी

Ads

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप से डोली धरती, 10 हजार से ज्यादा की मौत, देखते ही देखते मच गई भीषण अफरा-तफरी

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 08:59 AM IST

Venezuela Earthquake | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही
  • बचाव दल लगातार मलबा हटाने और घायलों को निकालने में जुटे हैं
  • हजारों लोग बेघर और घायल हुए

काराकास: Venezuela Earthquake दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (South America Earthquake) में गुरुवार को विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए भूकंप ने हर तरफ भीषण तबाही मचा दी है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। साथ ही 10 हजार से अधिक लोगों की मरने की खबर है। इस विनाशकारी भूंकप के बाद राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Massive Earthquake Venezuela यूएसजीएस ने बताया कि अचानक आए आपदा के चलते भारी जानमाल की आशंका है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, मृतकों की संख्या 10,000 के बीच हो सकती है। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की संख्या जारी नहीं की, लेकिन स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने ढहती इमारतों, बचाव कार्यों और घायलों की बढ़ती संख्या की जानकारी दी।

वेनेजुएला में इमरजेंसी का ऐलान

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस आपदा के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा की है। वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी। डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, ‘ध्यान दें, मैं जल्द ही वेनेजुएलावासियों को संबोधित कर हमारे देश को प्रभावित करने वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद की स्थिति पर रिपोर्ट दूंगी।’

इन्हें भी पढ़ें:-

वेनेजुएला में भूकंप कब आया?

गुरुवार को।

मृतकों की संख्या कितनी है?

शुरुआती अनुमान के अनुसार 10,000 तक।

भूकंप से क्या नुकसान हुआ?

कई इमारतें और मकान ढह गए, भारी तबाही हुई।