पुणे : बच्चे की हादसे में मौत; खराब सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

Ads

पुणे : बच्चे की हादसे में मौत; खराब सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 05:48 PM IST

पुणे, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिता और बहन के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे 11 वर्षीय बच्चे की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार को हिंजवड़ी में हुआ।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल टूटी सड़क पर फिसल गई और बच्चा ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिंजवड़ी आईटी पार्क जाने वाले यात्रियों ने घटना पर नाराजगी जताई और सड़क की खराब स्थिति के लिए स्थानीय निकाय को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, एक ट्रक ने पीछे से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तीनों मोटरसाइकिल से गिर गए और बच्चा ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया।

हालांकि, घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि मोटरसाइकिल ट्रक को बाईं ओर से ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश करते समय फिसल गई।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश