महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पुणे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Ads

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पुणे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 10:12 PM IST

पुणे, 15 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने शनिवार को पुणे के ‘विधान भवन’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह के बाद, वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, चुने हुए प्रतिनिधियों, नागरिकों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले, महापौर मंजूषा नागपुरे, विधायक डॉ. नीलम गोर्हे और बापूसाहेब पठारे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भाषा प्रशांत माधव

माधव