पुणे रियल एस्टेट कारोबारी हत्या मामला: पुलिस ने सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाकर घटनाक्रम दोहराया

पुणे रियल एस्टेट कारोबारी हत्या मामला: पुलिस ने सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाकर घटनाक्रम दोहराया

पुणे रियल एस्टेट कारोबारी हत्या मामला: पुलिस ने सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाकर घटनाक्रम दोहराया
Modified Date: June 28, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: June 28, 2026 11:28 am IST

पुणे, 28 जून (भाषा) पुलिस ने पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या की आरोपी एवं उनकी मंगेतर सिया गोयल को रविवार को लोहागढ़ किले ले जाकर अपराध स्थल पर घटनाक्रम दोहराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य 18 जून के सटीक घटनाक्रम का पता लगाना है। आरोप है कि 20 वर्षीय सिया और उसके ‘प्रेमी’ चेतन चौधरी (22) ने अग्रवाल को किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी थी।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सिया को लोहागढ़ किले में उस स्थान पर ले जाया गया, जहां से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर अग्रवाल को कथित रूप से धक्का दिया था। चेतन को अलग से किले में ले जाया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि घटनाक्रम दोहराए जाने के दौरान इस संबंध में आरोपी के दावों की पुष्टि की जाएगी कि अग्रवाल को किस तरह और किस स्थान से धक्का दिया गया था।

गोयल और चौधरी को अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने और उन्हें पुणे जिले के लोहागढ़ किले से धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सिया ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगा कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होगी इसलिए उसने चौधरी के साथ मिलकर अग्रवाल की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इनमें कथित अपराध की साजिश, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियां, उनके डिजिटल रिकॉर्ड और हत्या का मकसद शामिल हैं। भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में