Maharashtra TET Paper Leak Case Update: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन.. इतने आरोपी पुलिस की हिरासत में, जारी है प्रदेश भर में छापेमारी

Ads

Maharashtra TET Paper Leak Case Update: महाराष्ट्र टीईटी 2026 परीक्षा पेपर लीक आशंका के चलते स्थगित, एसआईटी जांच शुरू, नई तारीख बाद में घोषित होगी।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 07:17 PM IST

Maharashtra TET Paper Leak Case Update || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पेपर लीक आशंका के चलते टीईटी परीक्षा स्थगित।
  • भिवंडी से तीन आरोपी हिरासत में लिए गए।
  • मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

मुंबई: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2026 को पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया है। (Maharashtra TET Paper Leak Case Update) यह परीक्षा 28 जून को राज्यभर के 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भिवंडी में छापेमारी, 3 आरोपी हिरासत में

ठाणे पुलिस के अनुसार, भिवंडी के कोंगांव इलाके में सूचना मिली थी कि कुछ लोग टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से चार टीईटी प्रश्नपत्र, मोबाइल फोन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नकदी बरामद की गई। शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की है कि बरामद प्रश्नपत्र असल परीक्षा से जुड़े थे।

SIT करेगी पूरे मामले की जांच

ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक दुधे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। (Maharashtra TET Paper Leak Case Update) उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NEET के बाद भी नहीं रुके पेपर लीक के मामले

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने बताया कि NEET-2026 में सामने आई अनियमितताओं के बाद टीईटी परीक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद शनिवार सुबह मिली गोपनीय सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें बरामद प्रश्नपत्र के कई सवाल वास्तविक परीक्षा से मेल खाते पाए गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नई परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित

MSCE ने कहा है कि टीईटी परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। (Maharashtra TET Paper Leak Case Update) परीक्षा की नई तारीख और अन्य जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार

Q1. महाराष्ट्र टीईटी 2026 परीक्षा क्यों स्थगित की गई? उ

त्तर: पेपर लीक की आशंका और बरामद प्रश्नपत्र की जांच के बाद परीक्षा स्थगित की गई।

Q2. इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

उत्तर: भिवंडी से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और एसआईटी जांच शुरू कर दी गई है।

Q3. टीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि कब घोषित होगी?

उत्तर: नई परीक्षा तिथि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएगी।