राहुल की कांग्रेस नेताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील

राहुल की कांग्रेस नेताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील

राहुल की कांग्रेस नेताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील
Modified Date: September 2, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: September 2, 2026 3:07 pm IST

नासिक, दो सितंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को यहां मुलाकात की और उनसे पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह नासिक पहुंचे थे।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गांधी ने पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य आरिफ नसीम खान ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में बताया कि महाराष्ट्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिछले आठ . दस दिन से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका समापन बुधवार को हुआ।

खान ने कहा, ‘‘राहुल जी ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने संदेश दिया कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करें।’’

इससे पहले दिन में नासिक की महापौर हिमगौरी आहेर-अडके, भाजपा की अन्य महिला नेताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी के दौरे के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने कांग्रेस पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध करने का आरोप लगाया।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में