मुंबई में बारिश जारी, कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित

Ads

मुंबई में बारिश जारी, कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 05:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) मुंबई और उसके उपनगरों में बृहस्पतिवार को रुक रुक कर बारिश होते रहने के कारण कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में सांताक्रूज वेधशाला (पश्चिमी उपनगर) में 95.2 मिमी और कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई) में 62.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

महानगर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पश्चिमी उपनगरों के मालवानी, कांदिवली, दिंडोशी और पूर्वी उपनगर के वर्सोवा तथा विक्रोली में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर के अन्य हिस्सों में मध्यम बारिश हुई।

जोगेश्वरी, अंधेरी और भांडुप के कुछ हिस्सों में सड़कों की खराब हालत के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा