West Bengal Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में अगले सात दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
West Bengal Weather Update Today: IMD ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में एक सप्ताह तक भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।
West Bengal Weather Update Today| Photo Credit: AI
- उत्तर बंगाल के कई जिलों में अगले 7 दिनों तक होगी भारी बारिश।
- प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश।
- मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट।
West Bengal Weather Update Today: कोलकाता: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरूवार को पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में अगले एक सप्ताह तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में मानसून के औपचारिक रूप से प्रवेश करने के बावजूद अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 25 जून तक भारी वर्षा होने की संभावना है। (West Bengal Weather Update Today) बुलेटिन के अनुसार, राज्य के दक्षिणी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
West Bengal Weather Update Today: इसके साथ ही, दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। (West Bengal Weather Update Today) मौसम कार्यालय ने गुरुवार को कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को वर्षा होने का अनुमान जताया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Electric Scooters Under 50000: सिर्फ 50 हजार से कम में मिल रहा ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो एक चार्ज में देता है दिनभर का सफर, जानिए कौन सा मॉडल हैं बेस्ट!
- Crime News: दिए बिजली के झटके, मूत्र पीने के लिए किया मजबूर.. दैवीय शक्ति होने का झांसा देकर ढोंगी ने लूट ली महिला की आबरू
- CG Liquor Over Rating Case: IBC24 की खबर का असर, आबकारी विभाग का एक और बड़ा एक्शन, ओवररेटिंग मामले में इतने सब इंस्पेक्टरों को किया निलंबित

Facebook


