आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में होगी

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में होगी

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में होगी
Modified Date: October 14, 2025 / 03:50 pm IST
Published Date: October 14, 2025 3:50 pm IST

नागपुर, 14 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी 30 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुरू होने वाली संगठन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और भविष्य की योजना तैयार करेंगे।

आरएसएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरएसएस प्रमुख के विजयादशमी संबोधन में उठाए गए प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

आरएसएस के संचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबोले, अन्य छह संयुक्त महासचिव और कार्यकारी निकाय के सदस्य इसमें भाग लेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरएसएस शताब्दी वर्ष उत्सव हाल में विजयादशमी के साथ शुरू हुआ, जिसके तहत देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यसूची के अन्य एजेंडे के बाद, सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में शताब्दी समारोहों की रिपोर्ट और विवरण के साथ-साथ वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। अगली विजयादशमी तक आरएसएस शताब्दी के लिए निर्धारित संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में