भारतीय वायुसेना के विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध

Ads

भारतीय वायुसेना के विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 12:24 AM IST

पुणे, 17 अप्रैल (भाषा) भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के बाद शुक्रवार को पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

भाषा

नेत्रपाल

नेत्रपाल