‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को हुआ स्तन कैंसर

‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को हुआ स्तन कैंसर

‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को हुआ स्तन कैंसर
Modified Date: March 4, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: March 4, 2026 3:35 pm IST

मुंबई, चार मार्च (भाषा) अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बुधवार को खुलासा किया कि उन्हें स्तन कैंसर हुआ है और सफल सर्जरी के बाद अब वह तेजी से ठीक हो रही हैं। ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘ट्रायल बाय फायर’ जैसी प्रशंसित वेब सीरिज से मशहूर हुईं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की।

राजश्री ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को यह बताने के लिए ‘साहस’ जुटाया कि उन्हें ‘इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा’ (एनओएस), हुआ है, जो स्तन कैंसर है का शुरुआती चरण है।

उन्होंने बताया, “खुशी इस बात की है कि हमें नियमित जांच के दौरान ही इसका पता चल गया, जिससे हमें बचने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी तेजी उतार-चढ़ाव भरे दौर की तरह थी लेकिन यकीन मानिए, सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला।”

अभिनेत्री ने कहा, “सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर दूर हो गया और मुझमें अपार शक्ति आ गई। सभी के सहयोग से मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

“मंटो”, “द स्काई इज पिंक”, “जोराम” जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध राजश्री ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही घर लौटने की उम्मीद है।

उन्होंने विशेषज्ञ देखभाल के लिए कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सकों की प्रशंसा की, जिन्होंने उनकी इस यात्रा को आसान बनाया।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में