शाहरुख अभिनीत ‘जवान’ की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमायी 700 करोड़ रुपये के पार

शाहरुख अभिनीत ‘जवान’ की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमायी 700 करोड़ रुपये के पार

शाहरुख अभिनीत ‘जवान’ की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमायी 700 करोड़ रुपये के पार
Modified Date: September 16, 2023 / 09:57 pm IST
Published Date: September 16, 2023 9:57 pm IST

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमायी की है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि फिल्म ने रिलीज होने के नौ दिन के भीतर दुनियाभर में 735 करोड़ रुपये की कमायी की है।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘जब वो विलेन बनता है न तो उसके सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता और बाकी इतिहास है। सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में जवान देखिए।’’

तमिल फिल्म निर्माता एटली के निर्देशन वाली यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सात सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं।

इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं।

भाषा

गोला धीरज

धीरज


लेखक के बारे में