शाह 24-25 सितंबर को महाराष्ट्र में भाजपा की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे
शाह 24-25 सितंबर को महाराष्ट्र में भाजपा की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे
नागपुर, 23 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए मंगलवार को नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे।
राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। बुधवार को वह पार्टी की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए नासिक और कोल्हापुर में रहेंगे।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने सोमवार को बताया कि शाह मंगलवार दोपहर नागपुर पहुंचेंगे और उसके बाद विदर्भ की सभी 62 विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले शामिल होंगे।
भाषा आशीष माधव
माधव

Facebook


