Sharad Pawar Admitted to Hospital: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी से जूझ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री
Sharad Pawar Admitted to Hospital: राज्यसभा सदस्य शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sharad Pawar Admitted to Hospital/Image Credit: Sharad Pawar X Handle
- शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- हाल ही में, पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
Sharad Pawar Admitted to Hospital: मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Sharad Pawar Admitted to Hospital) एक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बात नहीं है।’’ हाल ही में, पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में, सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले भी भर्ती हो चुके हैं पवार
- Pritam Lodhi Viral Video: विधायक लोधी ने सिस्टम पर उठाए सवाल, तो भड़के बीजेपी के पूर्व सांसद, कहा- ‘पार्टी संगठन इसका जल्द संज्ञान लेगा’
- Narayanpur Parrot Rescue Video: अजब-गजब छत्तीसगढ़..! पालतू तोता पकड़ने के लिए बुलवाई गई फायर ब्रिगेड, उसके बाद जो हुआ… इस जिले का मामला
- Sehar Shaikh Fake OBC Certificate: फेक कास्ट सर्टिफिकेट बनवाकर चुनाव जीत पाईं ‘कैसा हराया’ वाली पार्षद? पिता पर भी लगे ये गंभीर आरोप, अब सामने आकर दी सफाई

Facebook


