ठाणे महानगर पालिका में सदन के नेता बने शिवसेना के जगदाले, शानू पठान नेता प्रतिपक्ष

Ads

ठाणे महानगर पालिका में सदन के नेता बने शिवसेना के जगदाले, शानू पठान नेता प्रतिपक्ष

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 04:43 PM IST

ठाणे, 23 फरवरी (भाषा) ठाणे महानगर पालिका की सोमवार को हुई आम सभा में शिवसेना के पार्षद हनुमंत जगदाले को सदन का नेता चुना गया।

महापौर शर्मिला पिंपलोलकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के शानू पठान को 131 सदस्यीय महानगर पालिका की आम सभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया।

जनवरी में हुए नगर निकाय चुनावों में शिवसेना ने 75 सीट के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 28, राकांपा (शप) को 12, राकांपा को नौ, एआईएमआईएम को पांच और शिवसेना (उबाठा) को एक सीट मिली।

एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत