पुणे जिले में नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार की टक्कर में छह लोग घायल
पुणे जिले में नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार की टक्कर में छह लोग घायल
पुणे, 14 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी कार से छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे रंजनगांव इलाके में हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल हेमंत इनामे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे तभी उन्होंने अपनी कार पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल यात्रियों तथा दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय इनामे वर्दी में नहीं थे लेकिन उन्हें उस समय नशे में पाया गया और आसपास के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल समेत छह लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर इनामे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनके रक्त के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।’
भाषा सुमित शोभना
शोभना

Facebook


