ठाणे, 20 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे देवदया नगर इलाके में उन्नति गार्डन्स के पास स्थित ट्यूलिप इमारत की आठवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गयी।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आग और धुएं के कारण सात लोग सबसे ऊपरी मंजिल पर फंस गए थे।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन बचाव दल ने सभी सात लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया तथा दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे फ्लैट के अंदर संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश