मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मंगलवार को बीड और पुणे जिलों के संरक्षण मंत्री का प्रभार सौंपा गया। यह पद पहले उनके पति अजीत पवार के पास था।
पिछले सप्ताह पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में अजीत पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
अजीत पवार के पास वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार था। उन्होंने पुणे और बीड के प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार को दोनों जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।
उन्हें पहले ही आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंप दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।
भाषा शुभम शोभना
शोभना