सुप्रिया सुले के गले में हल्की सूजन, अधिक बोलने से परहेज करने की सलाह दी गई

सुप्रिया सुले के गले में हल्की सूजन, अधिक बोलने से परहेज करने की सलाह दी गई

सुप्रिया सुले के गले में हल्की सूजन, अधिक बोलने से परहेज करने की सलाह दी गई
Modified Date: July 18, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: July 18, 2026 9:08 pm IST

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के गले में हल्की सूजन पाई गई है और उन्हें अगले एक-दो हफ्ते तक अधिक बोलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक बयान में सुले ने बताया कि उन्होंने नाक-कान एवं गला विभाग के विशेषज्ञ डॉ. मिलिंद कीर्तने से सलाह ली थी, जिन्होंने उन्हें अधिक बोलने से परहेज करने के साथ आवाज को बेहतर बनाने से जुड़े विशेष उपचार की सलाह दी है।

बारामती की सांसद ने कहा कि उनके गले में थोड़ी सूजन पाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आवाज की बेहतरी के लिए उपचार कराऊंगी और मुझे अगले एक-दो हफ्ते तक भाषण देने, साक्षात्कार देने और अधिक देर तक बोलने से बचने की सलाह दी गई है।’’

भाषा

संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में