ठाणे रेलवे स्टेशन पर किशोरी ने महिला टीटी से मारपीट की
ठाणे रेलवे स्टेशन पर किशोरी ने महिला टीटी से मारपीट की
ठाणे, 11 मार्च (भाषा) ठाणे रेलवे स्टेशन टिकट दिखाने के लिए कहे जाने पर एक किशोरी ने महिला टीटी पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को उस समय की है जब 39 वर्षीय हेड टीटी फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों के टिकट जांच रही थीं।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन पर बात कर रही किशोरी ने टिकट दिखाने से इनकार किया। पहचान दस्तावेज मांगे जाने पर उसने आधार कार्ड के बजाय पैन कार्ड दिखाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद यात्री ने कथित तौर पर टीटी के चेहरे पर मोबाइल फोन से वार किया।
टीटी आरोपी को स्टेशन प्रबंधक कार्यालय ले गई। आरोपी किशोरी स्थानीय निवासी बताई जा रही है।
पुलिस को बुलाया गया और भारतीय रेलवे अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


