ठाणे के अस्पताल में किशोरी ने शिशु को दिया जन्म, बलात्कार का मामला दर्ज
ठाणे के अस्पताल में किशोरी ने शिशु को दिया जन्म, बलात्कार का मामला दर्ज
ठाणे, 16 अगस्त (भाषा) पुलिस ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक व्यक्ति के खिलाफ ठाणे शहर की 17 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी कथित यौन उत्पीड़न के बाद गर्भवती हो गई।
उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब किशोरी ने 12 अगस्त को ठाणे के एक अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के प्राधिकारियों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद कासारवडवली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत 21 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया।
पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी पालघर जिले में विक्रमगढ़ के पास मालवाड़ा का रहने वाला है और किशोरी ने उसका विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिसके बाद उसने पीड़िता का कथित बलात्कार किया।
भाषा यासिर मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


