Tejas Thackeray Hospitalized: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती, परिवार में चिंता की लहर

Ads

Tejas Thackeray Hospitalized: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती, परिवार में चिंता की लहर

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 02:21 PM IST

Tejas Thackeray Hospitalized/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • तेजस ठाकरे की तबीयत खराब
  • मुंबई के अस्पताल में भर्ती
  • उद्धव ठाकरे ने अस्पताल में लिया हालचाल

मुंबई: Tejas Thackeray Hospitalized: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजस ठाकरे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने अस्पताल में लिया हालचाल (Tejas Thackeray health update)

तेजस ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे आज सुबह अस्पताल पहुंचे और अपने बेटे का हालचाल जाना। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार तेजस की हालत पर नजर रखी जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

तेजस ठाकरे के बारे में (ejas Thackeray health News)

Tejas Thackeray Hospitalized: तेजस ठाकरे, उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे हैं और राजनीति से दूर ही रहते हैं। उन्होंने जय हिंद कॉलेज और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। तेजस पेशे से संरक्षणवादी और वाइल्डलाइफ रिसर्चर हैं। हालांकि तेजस आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन 2024 में अनंत अंबानी के संगीत में उनका डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें

तेजस ठाकरे की हालत कैसी है?

तेजस ठाकरे की तबीयत पर डॉक्टरों की निगरानी चल रही है और उनका इलाज जारी है।

तेजस ठाकरे किस अस्पताल में भर्ती हैं?

तेजस ठाकरे को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या तेजस ठाकरे राजनीति में सक्रिय हैं?

नहीं, तेजस ठाकरे आम तौर पर राजनीति से दूर रहते हैं और वाइल्डलाइफ रिसर्च में सक्रिय हैं।