Bageshwar Dham Samuhik Vivah: आपने नहीं देखा होगा ऐसा कुछ..! बागेश्वरधाम में 305 जोड़ों की शादी का भव्य आयोजन, मेकअप आर्टिस्ट भी मौजूद, पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सता रहा ये गम…

Ads

Bageshwar Dham Samuhik Vivah: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को 7वें कन्या विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 02:03 PM IST

bageshwar dham/ image source: ani x handle

HIGHLIGHTS
  • महाशिवरात्रि पर 305 जोड़ों का विवाह
  • बागेश्वर धाम में सातवां आयोजन
  • संतों और हस्तियों की मौजूदगी

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को 7वें कन्या विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सामूहिक विवाह समारोह की खास बात यह है कि इसमें 9 देशों के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं।

Bageshwar Dham Samuhik Kanya Vivah: आज बागेश्वर धाम में 305 जोड़ो का विवाह

इस सामूहिक विवाह समारोह में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह आयोजन लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है और हर साल इसकी भव्यता और विस्तार बढ़ता जा रहा है। इस बार कार्यक्रम में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों की उपस्थिति इसे और खास बना रही है।

Bageshwar Dham: रामभद्राचार्य महाराज, अनिरुद्धाचार्य समेत कई संत रहेंगे मौजूद

समारोह में सुप्रसिद्ध संत रामभद्राचार्य महाराज, अनिरुद्धाचार्य, इंद्रेश उपाध्याय और हनुमानगढ़ी के राजूदास महाराज सहित कई संत शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक रंग जमाने के लिए गायक विशाल मिश्रा और जुबिन नौटियाल के शामिल होने की भी जानकारी है।

इस सामूहिक विवाह समारोह की खास बात यह है कि इसमें 9 देशों के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन की चर्चा हो रही है, जिससे बागेश्वर धाम एक बार फिर सुर्खियों में है।

Bageshwar Dham Samuhik Vivah: मेकअप आर्टिस्ट की टीम भी मौजूद

विवाह समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। गुजरात के राजकोट से 40 मेकअप आर्टिस्ट की टीम विशेष रूप से दुल्हनों को तैयार करने के लिए बुलाई गई है। सभी 305 दुल्हनों का मेकअप और हेयर स्टाइल एक समान रखा गया है, जिससे आयोजन में एकरूपता और भव्यता दिखाई दे। मेकअप टीम के अनुसार उपयोग किए गए प्रोडक्ट्स विदेश से इंपोर्ट किए गए हैं। दुल्हनों को तैयार करने में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे टीम स्वयं वहन कर रही है।

रविवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच बारात का स्वागत नागपुर से मंगाई गई विशेष रबड़ी से किया गया। पूरे धाम परिसर को भव्य सजावट से सजाया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है। एक ओर जहां 305 जोड़े अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे, वहीं देश-विदेश से आए मेहमानों की मौजूदगी इस आयोजन को ऐतिहासिक बना रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-