ठाकरे और वडेट्टीवार मुंबई में शरद पवार के रात्रिभोज में शामिल हुए

Ads

ठाकरे और वडेट्टीवार मुंबई में शरद पवार के रात्रिभोज में शामिल हुए

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 01:28 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 01:28 PM IST

मुंबई, 24 मार्च (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं को मुंबई में रात्रिभोज दिया।

बीमारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने के बाद नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी।

सोमवार रात यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित इस रात्रिभोज में गठबंधन के प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे एवं विधायक आदित्य ठाकरे, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि चर्चा में आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों पर भी बात हुई क्योंकि उद्धव ठाकरे सहित नौ सदस्यों का कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला है।

इस महीने की शुरुआत में एमवीए उम्मीदवार पवार और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

पिछले महीने, 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

शोभना