ठाणे : बिल्डर के बेटे की कार से टक्कर के बाद स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : बिल्डर के बेटे की कार से टक्कर के बाद स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्रमुख बिल्डर और स्थानीय नेता के बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से 51 वर्षीय स्कूटर सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के करीब तीन बजे उल्हासनगर में हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कल्याण के एक जौहरी, बिल्डर और स्थानीय नेता के बेटे अविनाश मुथा (32) के रूप में हुई है।
उल्हासनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर अविनाश को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार जब्त कर ली है।
अधिकारी के अनुसार, कल्याण के म्हारल गांव के निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत स्कूटर से शाहाड की ओर जा रहे थे, तभी कार ने कथित तौर पर उनके वाहन को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि मृतक के बेटे की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने अविनाश मुथा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया तथा दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया।
भाषा राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


