ठाणे, 24 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए ठाणे जिले के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार को महाराष्ट्र सरकार के ‘बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ठाणे जिला प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डॉ. पवार को यह पुरस्कार रविवार को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि भेंट की गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. पवार को यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. पवार ने ‘मरीज पहले’ के मंत्र का पालन किया और ठाणे जिला अस्पताल में सेवा देते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिका निभाई।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा