ठाणे: मंदिर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
ठाणे: मंदिर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
ठाणे, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक मंदिर में 73 वर्षीय महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली और जलने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महिला अंबरनाथ के बुवापाड़ा की निवासी थी। वह 14 फरवरी को स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गयी थी।
अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की साड़ी मंदिर में जलते हुए दीपक के संपर्क में गलती से आ गयी और वह आग की लपटों में घिर गयीं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। मृतका की पहचान बिंदेश्वरी कुशवाहा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


