ठाणे में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

ठाणे में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

ठाणे में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
Modified Date: September 15, 2023 / 02:39 pm IST
Published Date: September 15, 2023 2:10 pm IST

ठाणे, 15 सितंबर (भाषा) ठाणे जिले में राज्य सरकार के उपक्रम महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) के एक अधिकारी को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी-ठाणे के पुलिस उपाधीक्षक संजू जॉन ने बताया कि एसीबी ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एमजेपी के वरिष्ठ लिपिक (क्लर्क) श्रीपत खाड़े (52) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये मांगे, जो खुद को एमजेपी में ठेकेदार के तौर पर पंजीकृत कराना चाहता था।

एमजेपी राज्य सरकार का एक उपक्रम है, जो तकनीकी मंजूरी प्रदान करता है और जल आपूर्ति व सीवेज परियोजनाओं को क्रियान्वित करता है।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी की ठाणे इकाई ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।