ठाणे : देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़; तीन महिलाओं को बचाया गया

ठाणे : देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़; तीन महिलाओं को बचाया गया

ठाणे : देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़; तीन महिलाओं को बचाया गया
Modified Date: May 22, 2026 / 11:37 am IST
Published Date: May 22, 2026 11:37 am IST

ठाणे, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने एक होटल से चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस अवैध गतिविधि में कथित तौर पर शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की वरिष्ठ निरीक्षक वैशाली गोर्डे ने बताया कि बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान कथित तौर पर वेश्यावृत्ति में धकेली गई तीन महिलाओं को बचाया गया।

अधिकारी ने कहा, “छापेमारी के दौरान, हमारी टीम ने एक महिला दलाल को रंगे हाथों पकड़ा।”

अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास के लिए उल्हासनगर स्थित आश्रय गृह ‘शांतिवन आश्रम’ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह की आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में