ठाणे में कोविड-19 के 123 नए मामले, एक मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 123 नए मामले, एक मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 123 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: August 9, 2022 9:00 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 123 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 7,35,416 पर पहुंच गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को ये नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,099 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ठाणे में एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,932 हो गयी। जिले में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 7,23,015 पर पहुंच गयी है।

भाषा गोला निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में