ठाणे में कोविड-19 के 169 नए मामले सामने आए

ठाणे में कोविड-19 के 169 नए मामले सामने आए

ठाणे में कोविड-19 के 169 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 8, 2022 10:13 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 169 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,35,293 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रविवार को ये नए मामले सामने आने के बाद फिलहाल जिले में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,009 हो गई है, जो एक दिन पहले 925 थी।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और जिले में मृतकों की संख्या अब भी 11,931 है। अब तक कुल 7,22,936 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा जोहेब गोला

गोला


लेखक के बारे में