ठाणे में कोविड-19 के 330 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 330 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 330 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 1, 2022 10:40 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), एक सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 330 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,41,985 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,943 हो गयी। जिले में अभी कुल 2,369 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,28,094 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में